बीएसएनएल की नीतियों के खिलाफ जमशेदपुर वेंडर एसोसिएशन का धरना-प्रदर्शन

SHARE:

Jamshedpur : बीएसएनएल की कथित मनमानी नीतियों और अकाउंट सेक्शन की अनियमितताओं के खिलाफ जमशेदपुर वेंडर एसोसिएशन ने सोमवार को बीएसएनएल महाप्रबंधक कार्यालय के समक्ष पूर्व निर्धारित धरना-प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन का नेतृत्व एसोसिएशन के अध्यक्ष बब्लू झा ने किया।

धरना-प्रदर्शन के दौरान पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के नगर अध्यक्ष धर्मेंद्र सोनकर भी समर्थन में मौजूद रहे। प्रदर्शन के बीच जब कुछ अधिकारियों ने 3–5 प्रतिनिधियों को अलग से बुलाने की कोशिश की, तो संवेदकों ने इसका विरोध किया। इसके बाद संवेदकों की मांग पर बीएसएनएल के मुख्य महाप्रबंधक खुद धरना स्थल पर पहुंचे और प्रतिनिधियों से सीधे वार्ता की।

बब्लू झा ने आरोप लगाया कि एक ओर अन्य कंपनियां अपने संवेदकों को बोनस दे रही हैं, जबकि बीएसएनएल अकाउंट सेक्शन की मनमानी के कारण संवेदकों का मेहनत का पैसा बिना सूचना के काटा जा रहा है। उन्होंने कहा, “चीफ अकाउंट्स ऑफिसर की मनमानी अब नहीं चलेगी।”

मुख्य महाप्रबंधक ने सभी संवेदकों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना और दो दिनों के भीतर लिखित समाधान देने का आश्वासन दिया।
बब्लू झा ने चेतावनी दी कि यदि दुर्गा पूजा से पहले मांगें पूरी नहीं की गईं, तो सभी टीईपी, संवेदक और एजेंसियां बीएसएनएल इंटरनेट नेटवर्क को डाउन करने को बाध्य होंगी, जिसकी पूरी जिम्मेदारी बीएसएनएल अधिकारियों की होगी।


संवेदकों की प्रमुख मांगें:

बिना सूचना के मनमाने ढंग से कमीशन होल्ड 10% से 20% किया जा रहा है।

SLA के नाम पर बिना सूचना के मनमाना शुल्क वसूला जा रहा है।

OTT सेवा बंद कर दी गई है, जबकि बीएसएनएल की वेबसाइट पर अब भी उसका प्रचार जारी है।

FMS से फॉल्ट क्लियर करने के बाद भी पेंडिंग दिखता है, जिससे SLA समय बढ़ जाता है।

मनमाने तरीक़े से OLT का भाड़ा वसूला जा रहा है।

अकाउंट्स ऑफिसर श्री संतोष कुमार का जमशेदपुर से तबादला (कई वर्षों से पदस्थ)।

GST का भुगतान समय पर किया जाए।


बब्लू झा ने कहा कि इन मनमानी नियमों से संवेदकों को भारी राजस्व हानि हो रही है, जिससे वे आर्थिक और मानसिक असंतुलन का सामना कर रहे हैं।

धरना-प्रदर्शन में धर्मेंद्र सोनकर, संजय कुमार, सौरभ गुप्ता, मिथिलेश चौधरी, वीरेंद्र सिंह, अजितेश उज्जैन, मनीष कुमार, मोहम्मद आरिफ आज़ाद, निखिल, अभिषेक जायसवाल, संजय कुमार, राम रतन सिंह, कुमार विश्वजीत, निशांत गोरी, ओम प्रकाश सिंह, अनिल कुमार बनर्जी घोष सहित अन्य संवेदक शामिल हुए।

Leave a Comment