पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में डीएफओ, मुख्यालय डीएसपी व अन्य गणमान्य लोगों ने किया वृक्षारोपण

Share करें

✓ Link copy हो गया!

साहिबगंज: गंगा मिशन कोलकाता द्वारा आयोजित गंगा हरित अभियान के तहत रविवार को पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय के छात्र छात्राओं के बीच फलदार पौधा वितरण सह वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जहां इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला वन प्रमंडल पदाधिकारी प्रबल गर्ग, मुख्यालय डीएसपी विजय कुमार कुशवाहा, राजमहल मॉडल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. रणजीत कुमार सिंह समेत अन्य गणमान्य लोगों के द्वारा आम, कटहल, सपाटु, आंवला, अमरूद का पौधा विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण करके कार्यक्रम की शुरुआत की। उधर डीएफओ प्रबल गर्ग ने अपने संबोधन में कहा कि जब समाज, संस्था और प्रशासन एकजुट होकर आगे बढ़ते हैं, तभी प्रकृति पर्यावरण संरक्षण गंगा पुनर्जीवन का संकल्प साकार होता है। जहां आइए मिलकर प्रण लें “नहीं रुकेंगे पेड़ लगाए जल बचाए प्लास्टिक हटाए, स्वच्छ करेंगे”। उधर अन्य अतिथियों ने पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय के छात्र छात्राओं को बताया कि प्राकृतिक आपदा, प्राकृतिक से छेड़छाड़ करने पर हो रहा है। जहां कल कारखाना और सड़क का निर्माण के कारण अत्यधिक मात्रा में वृक्ष कटाई हो रहा है जिससे पर्यावरण संकट में है जहां पृथ्वी को बचाने के लिए हमलोगों को आगे बढ़चढ़ कर अधिक से अधिक वृक्षोंरोपण करना होगा। वही वृक्ष ही प्राकृतिक है व प्राकृतिक ही जीवन है। उधर प्रत्येक वर्ष वृक्ष का जन्मदिन अवश्य मनाए। जहां एक वृक्ष सौ पुत्र के समान है। इस मौके पर विजय कुमार भारती, चंद्रशेखर प्रसाद सिंह, बोदी सिन्हा, जगदीश नरसरिया, ललित स्वदेशी, राजेश अग्रवाल, नवीन भगत, रवि भगत, भगवती पांडे, राजेश गुप्ता, संजीव अग्रवाल, रिषभ खुडानिया, मोहित बेगराजका समेत विद्यालय परिवार के शिक्षक शिक्षिका एवं सैकड़ों छात्र छात्राएं व गणमान्य लोग मौजूद थे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.