जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने दिव्यांग जनों को भेंट की व्हीलचेयर, संवेदनशील पहल के लिए दिव्यांगजनों ने जताया आभार

Share करें

✓ Link copy हो गया!

जमशेदपुर। समाज में विशेष रूप से दिव्यांगजन हमेशा से सहानुभूति और सहयोग के पात्र रहे हैं। जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने एक बार फिर इस संवेदनशीलता को जीवंत किया है। शनिवार को उन्होंने अपने एग्रिको स्थित आवासीय कार्यालय में दिव्यांगजनो को व्हीलचेयर भेंट कर मानवता की मिसाल पेश की।इस अवसर पर विधायक पूर्णिमा साहू ने बिरसानगर निवासी मिंटू मंडल और नेहरू कॉलोनी की 15 वर्षीय दिव्यांग बालिका पीटू बाग को व्हीलचेयर सौंपा। उन्होंने कहा, यह मेरे लिए सौभाग्य की बात है कि मैं उनके कठिन जीवन में गिलहरी योगदान देकर उनकी थोड़ी सहायता कर पाई। दिव्यांगजन समाज का अभिन्न हिस्सा हैं, उनका सम्मान और सुविधा सुनिश्चित करना हम सबकी जिम्मेदारी है।

उन्होंने विश्वास जताया कि इन व्हीलचेयर से लाभार्थियों का दैनिक जीवन सरल और सुगम होगा। अब वे अपनी दिनचर्या और जरूरी कार्यों को अधिक आत्मनिर्भरता के साथ कर पाएंगे।कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रीय भाजपा कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे। इनमें साकची पूर्वी के मंडल अध्यक्ष युवराज सिंह, बिरसानगर के पूर्व मंडल अध्यक्ष बोलटू सरकार सहित अन्य लोग शामिल थे। उपस्थित सभी लोगों ने विधायक की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी मानवीय कोशिशें समाज में सकारात्मक ऊर्जा पैदा करती हैं और दूसरों को भी प्रेरित करती हैं।

लाभार्थियों और उनके परिजनों ने भी विधायक पूर्णिमा साहू के इस संवेदनशील कदम के लिए हृदय से आभार जताया। उन्होंने कहा कि यह व्हीलचेयर उनके जीवन में एक नई उम्मीद और सहूलियत लेकर आई है।

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें