नमामि गंगे परियोजना पर जिलास्तरीय समीक्षा बैठक संपन्न

Share करें

✓ Link copy हो गया!

साहिबगंज: उपायुक्त हेमंत सती की अध्यक्षता में शामिल को उपायुक्त कार्यालय प्रकोष्ठ में नमामि गंगे परियोजना एवं गंगा घाट विकास से संबंधित जिलास्तरीय समीक्षा बैठक संपन्न हुई। जहां इस बैठक में परियोजना की प्रगति, घाटों के सौंदर्यीकरण, पर्यावरण संरक्षण तथा आवर्ती गतिविधियों के प्रभावी प्रबंधन पर विस्तृत चर्चा की गई। वही बैठक के दौरान घाटों पर आवश्यक सुविधाओं का विकास, पर्यावरणीय उपायों का क्रियान्वयन, अवसंरचना के रखरखाव तथा स्व वित्त पोषण की संभावनाओं पर विचार विमर्श किया गया। साथ ही साथ परियोजना के आगामी लक्ष्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने हेतु ठोस कार्ययोजना तैयार करने पर बल दिया गया। वही उपायुक्त ने बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों एवं प्रतिनिधियों को निर्देशित किया कि सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय एवं सहयोग के साथ कार्य करते हुए परियोजना के उद्देश्यों की पूर्ति सुनिश्चित करें। वही उन्होंने कहा कि गंगा घाटों की स्वच्छता, सुन्दरता एवं सतत विकास के लिए जनभागीदारी आवश्यक है जिसके लिए जागरूकता और समुदाय की सक्रिय सहभागिता पर विशेष ध्यान दिया जाए। उधर बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि भविष्य में घाटों की नियमित देखरेख, पर्यावरण संतुलन तथा पर्यटन की संभावनाओं को बढ़ावा देने के लिए ठोस रणनीति अपनाई जाएगी। इसके अतिरिक्त परियोजना से जुड़ी गतिविधियों को पारदर्शी एवं परिणामोन्मुख तरीके से आगे बढ़ाने का आग्रह किया गया। इस अवसर पर वन प्रमंडल पदाधिकारी प्रबल गर्ग, जिला सहकारिता पदाधिकारी महादेव मुर्मू, जिला कृषि पदाधिकारी प्रमोद एक्का, नगर परिषद प्रशासक अभिषेक कुमार सिंह सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं तकनीकी प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें