भादो पुर्णिमा के मौके पर हजारों श्रदालुओं ने गंगा नदी में लगाई आस्था की डुबकी

Share करें

✓ Link copy हो गया!

साहिबगंज: जिले में भादो पूर्णिमा के मौके पर रविवार को स्थानीय बिजली घाट, शकुंतला सहाय घाट, ओझा टोली घाट, राजमहल के सूर्यदेव घाट, फेरी घाट, संगत घाट, रामघाट, बजरंग घाट समेत अन्य गंगा घाटों पर उत्तर वाहिनी गंगा में शहर, प्रखंड सहित बरहरवा, बरहेट, बोरियो, तीनपहाड़, केलाबाड़ी, माधोपाड़ा, पाकुड़ आदि अन्य जगहों से आए श्रद्धालुओं ने गंगा नदी में आस्था की डुबकी लगाई। वही गंगा नदी में स्नान के बाद विभिन्न मंदिरों में श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना किया। जहां अहले सुबह से ही विभिन्न गंगा घाटों में आदिवासी साफाहोड़ सहित अन्य श्रद्धालुओं का जमावड़ा लगने लगा था। वही भादो पूर्णिमा के खास मौके पर पतित पावनी उत्तर वाहिनी गंगा में स्नान करने का विशेष महत्व माना जाता है। मान्यता है कि भादो पूर्णिमा के बाद से पितृ पक्ष की शुरुआत और भगवान विष्णु (सत्यनारायण) और देवी लक्ष्मी की पूजा के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है। जहां इस दिन पवित्र नदियों में स्नान, दान और व्रत करने से पापों का नाश, मानसिक शांति, सुख समृद्धि मिलती है और कुंडली के चंद्र दोष दूर होते हैं। साथ ही साथ जरूर जरूरतमंदों को अन्न, वस्त्र, दूध, दही, चावल और चीनी जैसी सफेद वस्तुओं का दान करने से घर में समृद्धि बनी रहती है और पितृ दोष से मुक्ति मिलती है।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.