गोपालपुर पिलहर टोला निवासी युवक के साथ 2 लोगों ने की मारपीट, गंगा नदी थाना में कराई शिकायत दर्ज

Share करें

✓ Link copy हो गया!

साहिबगंज: गंगा नदी थाना क्षेत्र के गोपालपुर पिलहर टोला निवासी युवक लडडू चौधरी पिता दीनानाथ चौधरी के साथ वही के रहने वाले दो लोगों ने लाठी डंडे से मारकर घायल कर दिया। जहां इस मारपीट की घटना के बाद घायल युवक अपने परिजनों के साथ गंगा नदी थाना पहुंचा और पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी जिसके बाद पुलिस ने घायल युवक को बेहतर इलाज हेतु सदर अस्पताल भेज दिया। उधर सदर अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. कुमार अंकित ने फौरन घायल युवक इलाज किया। फिलहाल गंगा नदी थाना क्षेत्र की पुलिस पूरे मारपीट मामले की गहराई से छानबीन कर रही है।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें