नेपाल सरकार ने फेसबुक, व्हाट्सएप, एक्स समेत 26 सोशल मीडिया साइट्स पर बैन लगाने का लिया फैसला

Share करें

✓ Link copy हो गया!

नेपाल: नेपाल सरकार ने अपने देश में फेसबुक, व्हाट्सएस और एक्स समेत 26 सोशल मीडिया साइट्स पर बैन लगाने का फैसला किया गया है। जहां नेपाल की सरकार ने टेलीकम्युनिकेशन अथॉरिटी को इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है। उधर न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, नेपाल ने सभी सोशल मीडिया कंपनियों को रजिस्टर करने के लिए अल्टीमेटम दिया था इसके बावजूद कंपनियों ने दिलचस्पी नहीं दिखाई जिसके बाद डेडलाइन पूरी होने के बाद सरकार ने इन्हें बैन करने का फैसला किया है। उधर गुरुवार को हुई बैठक में संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री पृथ्वी सुब्बा गुरुंग, मंत्रालय के अधिकारियों, नेपाल दूरसंचार प्राधिकरण के प्रतिनिधियों, दूरसंचार ऑपरेटरों और इंटरनेट सेवा प्रदाताओं ने भाग लिया। इस बैठक में यह निर्णय लिया कि सभी अपंजीकृत प्लेटफॉर्म्स पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगा दिया जाएगा। दरअसल नेपाल के सुप्रीम कोर्ट ने एक आदेश में घरेलू या विदेशी मूल के ऑनलाइन और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को अनिवार्य रूप से सूचीबद्ध करने और अवांछित सामग्री का मूल्यांकन और निगरानी करने को कहा था। इसके बाद कैबिनेट ने 7 दिन का अल्टीमेटम जारी किया था। वही फेसबुक, मैसेंजर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब, व्हाट्सएप, ट्विटर, लिंक्डइन, स्नैपचैट, रेडिट, डिस्कॉर्ड, पिंटरेस्ट, सिग्नल, थ्रेड्स, वीचैट, क्वोरा, टम्बलर सहित अन्य सभी प्रमुख सोशल मीडिया और संचार प्लेटफॉर्म क्लबहाउस, रंबल, एमआई वीडियो, एमआई वाइके, लाइन, इमो, जालो, सोल और हमरो पैट्रो जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर प्रतिबंध लागू होगा।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें