मासिक अपराध नियंत्रण गोष्ठी की बैठक में एसडीपीओ ने थाना प्रभारियों को दिए कई दिशा निर्देश

Share करें

✓ Link copy हो गया!

साहिबगंज: सदर एसडीपीओ किशोर तिर्की ने गुरुवार को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय कक्ष में सभी थाना प्रभारियों के साथ मासिक अपराध नियंत्रण गोष्ठी की बैठक की। जहां इस दौरान उन्होंने बारी बारी से सभी थाना प्रभारी से उनके क्षेत्र में होने वाले कांडों के बारे में चर्चा कर अहम दिशा निर्देश दिए। उधर बैठक में वाहन चेकिंग, गश्ती व वारंटियों की गिरफ्तारी, मामलों को शीघ्र निष्पादित करने का आदेश दिया गया। आगे उन्होंने कहा कि शिकायत मिलने पर आवश्यक कार्रवाई करें तथा थानों पर पहुंचने वाले हर मामलों को निष्पादित जल्द करें। वही सभी थाना प्रभारी अपने अपने क्षेत्रों के गुंडा पंजी में शामिल अपराधियों की कुंडली भी तैयार कर लें। उधर मासिक अपराध नियंत्रण गोष्ठी की बैठक में सदर एसडीपीओ ने लंबित मामले, शिकायतें, लंबित अनुसंधान, गैर जमानती वारंट, नोटिसों का तामिला आदि की समीक्षा की। वहीं 5 सितम्बर को ईद मिलादुन्नबी पर्व को लेकर सभी थाना प्रभारियों को अपने क्षेत्र में पेट्रोलिंग बढ़ाने का निर्देश दिया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि जुलूस के दौरान डीजे बजाने पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध रहेगा। वही जुलूस के दौरान विभिन्न चौक चौराहा पर सुरक्षा व्यवस्था का पुख्ता इंजाम रहेंगे। वही असमाजिक तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। इस बैठक में इंस्पेक्टर नन्नूदेव राय, नगर थाना से प्रवीण प्रभाकर, जिरवाबाड़ी थाना प्रभारी शशि कुमार सिंह, मुफस्सिल थाना प्रभारी अनीश पांडे, मिर्जाचौकी थाना प्रभारी रूपेश यादव, बोरियो थाना प्रभारी पंकज कुमार सहित अन्य थाना प्रभारी मुख्य रूप से मौजूद थे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.