साहिबगंज: मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के बड़ी कोदरजन्ना मुकद्दम टोला में बीते दिनों 13 अप्रैल 2025 को कटिहार जिले के लोहिया नगर के रहने वाले राकेश कुमार मंडल का शव ससुराल में रस्सी के सहारे फंदे से झुलाता हुआ घर के अंदर मिला था जिसको लेकर मृतक के भाई राजेश कुमार मंडल ने ससुराल पक्ष व मृतक की पत्नी नूतन देवी के खिलाफ मुफस्सिल थाना में आवेदन देते हुए आरोप लगाया था कि उसके भाई राकेश कुमार मंडल की हत्या कर आत्महत्या का रूप देने का प्रयास गया है। जहां बुधवार को मुफस्सिल थाना क्षेत्र की पुलिस को गुप्त सुचना मिली कि दामाद की हत्या करने वाले आरोपी ससुर विवेकानंद सिंह उर्फ पिंका सिंह पिता स्व. रामनरेश सिंह अपने घर में छिपा बैठा हुआ है जिसके बाद छापेमारी दल ने उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। वही मुफ्फसिल थाना प्रभारी अनीश कुमार पाण्डेय ने बताया कि इस हत्याकांड मामले को लेकर कांड संख्या 37/25 दर्ज था जिसमें आरोपी ससुर की गिरफ्तारी हुई है। वही उन्होंने कहा कि आगे और भी जो अभियुक्त इस मामले में शामिल हैं उसे भी जल्द से जल्द गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया जाएगा।











