फुटबॉल अंडर 19 बालक और बालिका दोनों वर्गों में बोरियो प्रखंड बना चैंपियन

Share करें

✓ Link copy हो गया!

साहिबगंज: झारखंड शिक्षा परियोजना द्वारा आयोजित शहर के एकमात्र सिद्धो कान्हु मुर्मू स्टेडियम में आयोजित खेलो झारखंड अंडर 19 फुटबॉल प्रतियोगिता में बालक और बालिका दोनों वर्गों में बोरियो की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए अपना परचम लहराया और बालिका वर्ग में कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय बोरियो की छात्राओं ने बरहेट कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की छात्राओं को हराकर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया। वही बोरियो से प्लस टू आरके हाई स्कूल के छात्रों ने दमदार खेल दिखाते हुए पहले राउंड में साहिबगंज को 2 – 1 से मात देकर अगले राउंड में प्रवेश किया वहीं फिर फाइनल में मंडरो की टीम को फाइनल में 3-1 से हराकर विजेता की ट्रॉफी अपने नाम की। जहां विजेताओं को शिक्षा परियोजना की एपीओ शबनम तबस्सुम ने ट्रॉफी, सर्टिफिकेट और मेडल देकर सम्मानित किया तथा राज्य स्तर के प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जो भी बच्चे इस खेलो झारखंड प्रतियोगिता में भाग लिए हैं वह अपने इसी जोश को बरकरार रखते हुए राज्य स्तर के प्रतियोगिता में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करेंगे और वहां से जीत कर आएंगे और अपने साहिबगंज जिले का नाम रौशन करेंगे। इस मौके पर शारीरिक शिक्षक वीरेंद्र कुमार, बमबम कुमार, आदित्य कुमार, शंभू राय, सत्येंद्र साह, प्रियंका कुमारी, विजय भान सिंह, जूली मुर्मू, दीपक कुमार मंडल, दीपक कुमार सिंह, मनोज कुमार, राकेश कुमार राका, ज्योति पन्ना, लूसी कुमारी, नवनीत कुमार, नितीश कुमार दास, सुनील कुमार, सुजीत मल्लिक, रीना रोजलाना, धारणिकांत बर्मन, विवेक कुमार, विनय चौरसिया, दिवाकर सिंह, अनुज कुमार, सोनेलाल मंडल, दिवाकर दुबे, चंद्रकांत गौतम, राजीव कुमार, अरुण कुमार दास, दीपक सिंह, सरिता कुमारी, संजय कुमार, नीरू सोरेन, लूसी किस्कू स्वीकृति साह, सद्र आलम, खुर्शीद आलम, रमेश मौर्य बीपीओ एहसान अहमद आदि का अहम योगदान रहा।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.