सोतीचौकी पांगड़ों स्थित घर में अज्ञात चोरों ने की चोरी, जांच में जुटी जिरवाबाड़ी पुलिस

SHARE:

साहिबगंज: जिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र के निरापाड़ा मोड़ स्थित सोतीचौकी पांगड़ों स्थित एक घर में बीती रात अज्ञात चोरों ने भीषण चोरी की घटना को अंजाम देकर मौके पर से फरार हो गए। उधर इस चोरी की घटना को लेकर सुनील कुमार पंडित के पुत्र विष्णु कुमार पंडित बताया कि बीते मंगलवार की रात्रि लगभग 11 बजे वो खाना खाकर सोने चला गया। जहां बुधवार की सुबह जब उसकी नींद खुली तो देखा कि घर का मुख्य दरवाजा खुला है और घर के भीतर का सारा सामान इधर उधर बिखरा हुआ है। वही घर के अंदर कमरे में रखे हुए बक्से का भी सारा सामान बाहर फैला हुआ है। जहां घर में रखे बक्से से ₹10 हजार रुपए नगद, एक चांदी की मूर्ति सहित जमीन से जुड़े हुए आवश्यक कागजात की चोरी अज्ञात चोरों के द्वारा कर ली गई है। वहीं आंगन में रखा हुआ उसके चाचा स्व. सज्जन कुमार पंडित का मोटरसाइकिल की भी चोरी अज्ञात चोरों ने करते हुए अपने साथ लेकर चले गए हैं। जहां इस चोरी की घटना को लेकर पीड़ित युवक ने स्थानीय जिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र की पुलिस को लिखित आवेदन देते हुए कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। जहां घर के अंदर घुसकर चोरी करने के मामले को लेकर पुलिस छानबीन कर रही है। वही घर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे को पुलिस खंगाल रही है जहां अब देखने वाली बात होगी कब तक पुलिस के शिकंजे में चोर पकड़ में आते हैं। उधर घर के अंदर घुसकर चोरी करने के मामले को लेकर आसपास के लोगों में डर का माहौल बना हुआ है।

Leave a Comment