मंत्री हफीजुल हसन की तबीयत बिगड़ी, पारस अस्पताल में भर्ती

Share करें

✓ Link copy हो गया!

रांची। झारखंड सरकार के जल संसाधन एवं अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हफीजुल हसन की तबीयत अचानक बिगड़ गई है। उन्हें आनन-फानन में पारस अस्पताल, रांची में भर्ती कराया गया है। घटना ऐसे समय में हुई है जब विधानसभा सत्र चल रहा है। जानकारी मिलते ही कई मंत्री और विधायकों ने अस्पताल पहुंचकर उनका हालचाल जाना।

गौरतलब है कि इसी वर्ष जून महीने में दिल्ली के एक अस्पताल में हफीजुल हसन के हार्ट का ऑपरेशन हुआ था। तब से ही डॉक्टरों ने उन्हें आराम और विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी थी। बावजूद इसके, व्यस्त राजनीतिक कार्यक्रमों और विधानसभा गतिविधियों में उनकी सक्रियता बनी रही।

फिलहाल डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी निगरानी कर रही है और स्वास्थ्य की बारीकी से जांच की जा रही है।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.