सरायकेला खरसावां में लाठी-डंडों से हत्या: पांच गिरफ्तार

SHARE:

सरायकेलासरायकेला खरसावां जिले के ईचागढ़ थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति की हत्या के मामले में पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। मृतक की पहचान बुद्धेश्वर पुरान के रूप में हुई है, जो पुरानडीह गांव के निवासी थे।

पुलिस ने बताया कि 25 अगस्त 2025 को बुद्धेश्वर पुरान को लाठी-डंडों से मारकर गंभीर रूप से घायल किया गया था, जिनकी इलाज के दौरान मौत हो गई। इस मामले में मृतक की पत्नी विशोखा देवी के बयान पर पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों में राजेंद्र पुरान, टीपू पुरान, बांधनु पुरान, नेहरू पुरान और रामसिंगार पुरान शामिल हैं। पुलिस ने छापामारी में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया और घटना में प्रयुक्त लाठी-डंडे बरामद किए।

अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है। पुलिस अधीक्षक के आदेश पर विशेष छापामारी दल का गठन किया गया था, जिसमें ईचागढ़ थाना प्रभारी और अन्य अधिकारी शामिल थे।

Leave a Comment