श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में श्रीगणेश और विष्णु चक्र की पूजा बुधवार को

Share करें

✓ Link copy हो गया!

जमशेदपुर। श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर (बिड़ला मंदिर), केबुल टाउन में बुधवार 27 अगस्त को विघ्नहर्ता श्री गणेश जी और भगवान विष्णु के चक्र की विशेष पूजा आयोजित होगी। पूजा का शुभारंभ सुबह 8 बजे होगा। पूजन और आरती के उपरांत भक्तों को प्रसाद वितरित किया जाएगा।

समाजसेवी और उद्योगपति अशोक गोयल एवं आशुतोष राय ने जानकारी दी कि इस पूजा के यजमान जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय होंगे। पूजन का विधान विद्वान आचार्य विनोद कुमार पांडेय संपन्न कराएंगे। पूजा क्रम में सबसे पहले श्री गणेश का पूजन होगा, इसके बाद विष्णु चक्र की पूजा संपन्न होगी।

चक्र पूजन के बाद उसे बांस के सहारे मंदिर के शीर्ष पर स्थापित करने की प्रक्रिया शुरू होगी, जिसमें लगभग दो दिन का समय लगेगा। सरयू राय ने अपने एक्स हैंडल पर बताया कि श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर (बिड़ला मंदिर) के जीर्णोद्धार के तहत नवनिर्मित शिखर को शोभायमान करने के लिए ओड़िशा से पीतल धातु का लगभग 131 किलो वजनी विष्णु चक्र बनकर आया है। शुभ बेला में पूजन उपरांत यह मंदिर के शिखर पर स्थापित किया जाएगा और मंदिर की संरचना का अभिन्न अंग बनेगा।l

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.