साहिबगंज: शहर के सकरोगढ़ स्थित “दि इंग्लिश ग्रामर स्कूल” के प्रांगण में संस्कार भारती, झारखंड के बैनर तले श्री कृष्ण बालरूप सज्जा एवं डांडिया नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जो दिव्य व भव्य था। जहां इस दौरान छोटे छोटे श्री कृष्ण तथा छोटी छोटी राधा रानी की प्रस्तुति बड़ा ही मनभावन था। उधर छोटे छोटे बच्चे अपने माता पिता संग शुभ्र वस्त्र में आए हुए थे जो बड़ा सुन्दर व मनोरंजक दृश्य प्रस्तुत कर रहा था। इसके पहले अतिथि के रूप में प्रो सुबोध कुमार झा ‘आशु’ तथा सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी संजय कुमार तिवारी तथा संस्कार भारती के जिलाध्यक्ष सत्यजीत कृष्णा, जिला मंत्री डॉ. ममता विद्यार्थी, कोषाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार शर्मा, साहित्य प्रमुख श्वेता दत्ता, सह मंत्री शालिनी गुप्ता, कार्यकारिणी सदस्य पुनम तिवारी, पुजा झा ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। वही इस मौके पर विवान देव ने कृष्ण की दुविधा पर काव्य पाठ किया। वही मौके पर ममता विद्यार्थी ने भजन प्रस्तुत किया। इसके बाद बच्चों का कार्यक्रम और अंत में संस्कार भारती के सदस्यों ने डांडिया नृत्य प्रस्तुत किया गया। जहां संजय कुमार तिवारी ने कृष्ण रूप का एक सुन्दर गीत और प्रोफेसर सुबोध ने कृष्ण राधा पर एक घनाक्षरी कविता प्रस्तुत कर अपना आशीर्वचन दिया। इस कार्यक्रम में शामिल होने वालों में रीमा कुमारी, शिप्रा देवी, वेदिका रानी ,किरण कुमारी, सिंपली कुमारी, नेहा कुमारी, मुस्कान कुमारी, आर्य तिवारी, आस्था सिंह, कंचन कुमारी, बबिता कुमारी, नीतू कुमारी, अमीषा कुमारी, अनिशा कुमारी, दीक्षा भारती, दीपा तिवारी, कुमकुम कुमारी एवं सैकड़ों अभिभावकों एवं दर्शकों की उपस्थिति रही। वही शिल्पी कुमारी ने मंच संचालन सुंदर और मंत्रमुग्ध करने योग्य था और अंत में संस्कार भारती के अध्यक्ष सह दि इंग्लिश ग्रामर स्कूल के प्रिंसिपल सत्यजीत कृष्णा ने धन्यवाद ज्ञापित कर कार्यक्रम के अंत होने की घोषणा की।
