राजनीतिक दलों के वाहनों से झंडा उतरवाना और जुर्माना वसूली पुलिस प्रशासन की मनमानी – कन्हैया सिंह

Share करें

✓ Link copy हो गया!

जमशेदपुरआजसू जिला अध्यक्ष कन्हैया सिंह ने यातायात पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि एक तरफ सख्ती के कारण 90% से ज्यादा लोग हेलमेट पहन रहे हैं और वाहन कागजात दुरुस्त रखने लगे हैं, वहीं दूसरी ओर पुलिस प्रशासन राजनीतिक दलों को निशाना बनाकर मनमानी कर रहा है।

कन्हैया सिंह ने आरोप लगाया कि झारखंड सरकार के “मईया योजना” को पूरा करने के नाम पर विधवा पेंशन, वृद्धा पेंशन और दिव्यांग पेंशन पर रोक लगा दी गई है, लेकिन इस योजना का लाभ जनता तक नहीं पहुंच रहा। इसके बजाय यातायात पुलिस राजनीतिक दलों के वाहनों से जबरन झंडा उतरवाने, नेम प्लेट हटवाने और जुर्माना वसूलने का काम कर रही है।

उन्होंने सवाल उठाया कि जैसे टेम्पू चालकों के साथ बैठक कर नियमों के पालन हेतु समय और सुझाव दिए जाते हैं, वैसे ही राजनीतिक दलों को भी बैठक कर झंडा हटाने का समय दिया जाना चाहिए था। लेकिन इसके बजाय पुलिस प्रशासन भयादोहन कर रहा है।

कन्हैया सिंह ने आरोप लगाया कि राज्य के मुखिया ने यातायात पुलिस को अपनी पार्टी का कार्यकर्ता बनाकर जबरन लोगों से पैसा वसूलने और मईया योजना के लिए जमा करने का निर्देश दिया है।

उन्होंने कहा कि शहर में रोज़ाना अवैध पार्किंग और जाम की स्थिति बनी रहती है, जिस पर कोई कार्रवाई नहीं की जाती। उल्टा आजसू कार्यकर्ताओं को निशाना बनाकर वसूली और परेशान करने का काम किया जा रहा है।

आजसू पार्टी ने चेतावनी दी है कि यदि यह मनमानी जारी रही तो पार्टी इसके खिलाफ आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें