जमशेदपुर। आस्था ट्विन सिटी परिसर में इस वर्ष आयोजित होने वाली भव्य नवोदय दुर्गा पूजा 2025 की तैयारियों का शुभारंभ सोमवार को भूमि पूजन के साथ हुआ। पूजा समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और धार्मिक अनुष्ठान श्रद्धा, भक्ति एवं उत्साह के साथ सम्पन्न किया गया।भूमि पूजन के अवसर पर वैदिक मंत्रोच्चार और हवन के बीच मां दुर्गा से आगामी आयोजन की सफलता, समाज में शांति, सौहार्द एवं समृद्धि की प्रार्थना की गई। इस अवसर पर समिति के प्रमुख सदस्य एवं क्षेत्र के सम्मानित नागरिक मौजूद रहे।
उपस्थित गणमान्य सदस्य
भूमि पूजन कार्यक्रम में सुजाता साहू, अर्चना प्रसाद, कल्पना दास, रीना त्रिपाठी, रश्मि तिवारी, नीता मिश्रा, रेनू, संध्या, चित्तरंजन साहू, कमल किशोर पांडे, राजीव कुमार सिंह, महेश शरण, मनोज अग्रवाल, गिरिजेश निराला, राकेश त्रिपाठी, अजीत प्रसाद, संजय पांडे, मनीष तिवारी, संजय कुमार, राकेश सिन्हा, सुमन सिंह, एस.बी. सिन्हा, चंचल नायक, घनश्याम प्रसाद, कौशलेंद्र प्रसाद एवं अन्य सदस्य शामिल हुए।समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि इस वर्ष दुर्गा पूजा को और भी भव्य एवं सांस्कृतिक रूप से समृद्ध बनाने की योजना है। इसमें स्थानीय और बाहरी कलाकारों की प्रस्तुति, सांस्कृतिक कार्यक्रम, सामाजिक पहल एवं सामुदायिक सेवा गतिविधियाँ शामिल होंगी।