आस्था ट्विन सिटी में नवोदय दुर्गा पूजा समिति का भूमि पूजन सम्पन्न

SHARE:

Jamshedpur : आस्था ट्विन सिटी में इस वर्ष होने वाले भव्य नवोदय दुर्गा पूजा 2025 की तैयारियों का शुभारंभ भूमि पूजन के साथ हुआ। समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों की उपस्थिति में यह धार्मिक अनुष्ठान श्रद्धा और उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ।

भूमि पूजन के मौके पर वैदिक मंत्रोच्चार और हवन के बीच मां दुर्गा से आयोजन की सफलता और समाज में शांति, सौहार्द एवं समृद्धि की प्रार्थना की गई।

इस अवसर पर समिति के प्रमुख सदस्य एवं सम्मानित नागरिक—सुजाता साहू, अर्चना प्रसाद, कल्पना दास, रीना त्रिपाठी, रश्मि तिवारी, नीता मिश्रा, रेनू, संध्या, चित्तरंजन साहू, कमल किशोर पांडे, राजीव कुमार सिंह, महेश शरण, मनोज अग्रवाल, गिरिजेश निराला, राकेश त्रिपाठी, अजीत प्रसाद, संजय पांडे, मनीष तिवारी, संजय कुमार, राकेश सिन्हा, सुमन सिंह, एस.बी. सिन्हा, चंचल नायक, घनश्याम प्रसाद, कौशलेंद्र प्रसाद समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे।

समिति ने बताया कि इस वर्ष दुर्गा पूजा को और भी भव्य व सांस्कृतिक रूप से समृद्ध बनाया जाएगा। कार्यक्रम में स्थानीय व बाहरी कलाकारों की प्रस्तुतियों के साथ-साथ सामाजिक और सामुदायिक सेवा गतिविधियां भी आयोजित होंगी।

Leave a Comment