वीर खुदीराम बोस का बलिदान आज भी युवाओं को प्रेरित करता है : महाबीर मुर्मू

Share करें

✓ Link copy हो गया!

जमशेदपुर, 11 अगस्त 2025 – मानगो डिमना रोड स्थित बंग बंधु संस्था के तत्वावधान में सोमवार को भारत के महान क्रांतिकारी वीर शहीद खुदीराम बोस के 117वें बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) नेता महाबीर मुर्मू, समाजसेवी गोल्डी तिवारी और इंद्रजीत घोष सहित अन्य गणमान्य लोगों ने खुदीराम बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।

महाबीर मुर्मू ने किया बलिदान को याद

श्रद्धांजलि सभा में संबोधित करते हुए महाबीर मुर्मू ने कहा,

> “अमर बलिदानी वीर शहीद खुदीराम बोस भारत के एक महान युवा क्रांतिकारी थे। उन्होंने अल्प आयु में ही ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ आवाज बुलंद की और मात्र 18 वर्ष की उम्र में हंसते-हंसते फांसी के फंदे पर चढ़ गए। उनका यह बलिदान भारतीय युवाओं के लिए हमेशा प्रेरणा का स्रोत रहेगा।”



उन्होंने आगे कहा कि खुदीराम बोस का नाम इतिहास में अमर है और उनका साहस हमें स्वतंत्रता संग्राम की उस अदम्य भावना की याद दिलाता है, जिसने भारत को आज़ादी दिलाई।

कार्यक्रम में कई गणमान्य हुए शामिल

कार्यक्रम में मुख्य रूप से बिनोद डे, उत्तम गुहा, अशोक दत्ता, ननटू सरकार, पी सरकार, अभय पांडे, दुर्गा प्रसाद हांसदा, करण कालिंदी समेत अनेक समाजसेवी एवं स्थानीय लोग उपस्थित थे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें