बेलटांड़ में रक्तदान शिविर, विधायक समेत गणमान्यों की उपस्थिति, 63 यूनिट रक्त संग्रह

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति, लावा (बेलटांड़) की ओर से रविवार को डोरेन सिंह मुंडा स्मृति भवन में आयोजित रक्तदान शिविर में 63 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। शिविर का उद्घाटन जमशेदपुर के डीएफओ आरपी सिंह ने मां दुर्गा की पूजा-अर्चना और दिशोम गुरु शिबू सोरेन सहित समिति के संस्थापक सदस्यों की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी मौजूद रहे, जबकि विशिष्ट अतिथियों में पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह, जिला पार्षद प्रदीप बेसरा, थाना प्रभारी करमपाल भगत और समाजसेवी पवन अग्रवाल सहित कई गणमान्य लोग शामिल हुए।

रक्तदान शिविर के आयोजन में प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन, जमशेदपुर ब्लड बैंक, टैलेंट सर्च एकेडमी, श्रमजीवी उन्नयन गोबरघुसी और अमृत ग्राम विकास ट्रस्ट का विशेष योगदान रहा। शिविर में रक्तदाताओं को बैग, फलदार पौधे और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।

विधायक मंगल कालिंदी ने रक्तदान को “महादान” बताते हुए कहा कि स्वस्थ व्यक्ति द्वारा जरूरतमंद को दिया गया रक्त जीवन बचाने का कार्य करता है। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह के आयोजनों की सराहना करते हुए अधिक से अधिक भागीदारी की अपील की।

डीएफओ आरपी सिंह ने मौके पर पौधरोपण और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया, वहीं राजकुमार सिंह ने समिति के सामाजिक कार्यों की प्रशंसा की।

शिविर की सफलता में ईशान चंद्र गोप, महासचिव विजय कुमार मंडल, कोषाध्यक्ष जगदीश प्रसाद मंडल, मिहिर कुमार प्रमाणिक, शिशुपाल सिंह सरदार, रांगा सिंह सरदार, गोपाल कुमार, तापस हालदार, मुरारी कुमार, कृष्ण प्रसाद महतो, संतोष कुमार सिंह, देवनाथ दास, राजू मंडल, प्रदीप पैड़ा, कल्याण कुमार गोराई, भगीरथ सिंह, रंजन दास, सोमनाथ मल्लिक, छुटुलाल महतो, जयदेव माझी, शत्रुघ्न सिंह और किशोर सिंह की सक्रिय भूमिका रही।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.