बुरुडीह में दवा दुकान में लगी आग, 20 लाख का नुकसान

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Adityapur : खरसावां थाना क्षेत्र के बुरुडीह में शनिवार देर रात एक दवा डिस्ट्रीब्यूटर की दुकान में भीषण आग लग गई, जिसमें लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। आग में अलग-अलग बीमारियों की दवाओं के साथ फ्रिज, कूलर, टीवी, टैब, फर्नीचर और अन्य महंगे सामान भी नष्ट हो गए। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।

दुकान मालिक बलराम दास के अनुसार, लगभग 20 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दुकान में रखी अल्कोहल युक्त दवाओं में आग लगने से जोरदार धमाका हुआ, जिससे अल्बेस्टर की छत टूटकर गिर गई।

रविवार सुबह घटना की सूचना मिलने पर बलराम दास जमशेदपुर से लौटे, तब तक पूरी दुकान राख में तब्दील हो चुकी थी। खरसावां थाना प्रभारी गौरव कुमार दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और नुकसान का जायजा लेते हुए जांच शुरू कर दी।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.