जिले की 28 छात्राएं करेंगी इसरो, श्रीहरिकोटा का शैक्षणिक भ्रमण

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की प्रेरणा और जिला प्रशासन की पहल पर पूर्वी सिंहभूम जिले के सरकारी स्कूलों की 28 छात्राएं 11 अगस्त को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र, श्रीहरिकोटा का शैक्षणिक भ्रमण करेंगी।

इस दल में पीएम श्री कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, आश्रम आवासीय विद्यालय, झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय, सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस और अन्य सरकारी स्कूलों की छात्राएं शामिल हैं। छात्राओं के साथ कार्यपालक दंडाधिकारी मृत्युंजय कुमार और अन्य प्रशिक्षकों की टीम भी जाएगी।

समाहरणालय परिसर से दल को रवाना करते हुए उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने शुभकामनाएं दीं और कहा कि यह एक्सपोज़र विजिट विशेष रूप से ग्रामीण व वंचित समुदायों की छात्राओं के लिए एक बड़ा अवसर है। उन्होंने कहा कि इस यात्रा से छात्राएं विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में नए अवसरों को समझेंगी और इसरो के विभिन्न तकनीकी एवं अनुसंधान कार्यों की प्रत्यक्ष जानकारी प्राप्त करेंगी।

उपायुक्त ने उम्मीद जताई कि यह अनुभव छात्राओं के भविष्य निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा और उन्हें विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में करियर बनाने के लिए प्रेरित करेगा।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.