हर घर तिरंगा अभियान को लेकर भाजपा की जिला स्तरीय कार्यशाला सम्पन्न

Share करें

✓ Link copy हो गया!

जमशेदपुर.  । हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए भाजपा जमशेदपुर महानगर की ओर से एक जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन बुधवार को मानगो स्थित राजस्थान भवन में किया गया। इस कार्यशाला की अध्यक्षता भाजपा महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा झारखंड प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद, जमशेदपुर पूर्वी विधायक पूर्णिमा साहू और प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले उपस्थित रहे।

कार्यशाला की शुरुआत भाजपा के पितृपुरुष डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय और भारत माता की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं पुष्पांजलि से हुई।

प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद ने जानकारी दी कि 10 से 14 अगस्त तक भाजपा हर मंडल में तिरंगा यात्रा निकालेगी। इसके अलावा 12 से 14 अगस्त तक स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े स्थलों पर स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा और शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया जाएगा।

विधायक पूर्णिमा साहू ने कहा कि 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के रूप में भी मनाया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे युवा पीढ़ी को इतिहास से अवगत कराने हेतु मौन जुलूस निकालें।

प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले ने अभियान को राष्ट्रगौरव और नागरिक सहभागिता का प्रतीक बताते हुए कहा कि यह राष्ट्रीय एकता को मजबूती देगा।

महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने कहा कि 7 और 8 अगस्त को सभी मंडलों में कार्यशाला आयोजित कर अभियान की रणनीति तैयार की जाएगी।

कार्यशाला में संचालन जिला उपाध्यक्ष संजीव सिन्हा एवं धन्यवाद ज्ञापन जिला उपाध्यक्ष राजीव सिंह ने किया। कार्यक्रम में भाजपा के कई वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें