टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन ने दिशोम गुरु शिबू सोरेन को दी श्रद्धांजलि

Share करें

✓ Link copy हो गया!

जमशेदपुर 06-08-25टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन की ओर से झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं झारखंड आंदोलन के अग्रणी नेता दिशोम गुरु स्वर्गीय शिबू सोरेन को यूनियन परिसर में भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।
शोकसभा में यूनियन अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद, महामंत्री आरके सिंह, यूनियन के सभी पदाधिकारी, कमेटी मेंबर और आरके सिंह फैंस क्लब के सदस्य शामिल हुए। सभी ने गुरुजी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और एक मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद ने इस मौके पर कहा,

“गुरुजी सर्वमान्य नेता थे। झारखंड राज्य की स्थापना में उनके संघर्ष को हमेशा याद किया जाएगा।”

वहीं महामंत्री आरके सिंह ने कहा,

“शिबू सोरेन जी सिर्फ आदिवासियों के ही नहीं, बल्कि पूरे झारखंड के लोगों के लिए सम्माननीय नेता थे। जब भी झारखंड की स्थापना का इतिहास लिखा जाएगा, उनका नाम प्रमुखता से लिया जाएगा। गरीबों, मजदूरों और शोषितों के लिए उनका संघर्ष सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।”

उन्होंने यह भी कहा कि गुरुजी के सपनों को साकार करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।l

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें