सामाजिक सेवा संघ ने कराई प्रेमी युगल की सामाजिक रीति-रिवाज से शादी, शीतला माता मंदिर बना साक्षी

Share करें

✓ Link copy हो गया!

जमशेदपुर, साकची।
सामाजिक सेवा संघ ने मानवता और सामाजिक उत्तरदायित्व का परिचय देते हुए एक प्रेमी युगल की शादी सादगीपूर्ण एवं सामाजिक रीति-रिवाजों के साथ साकची स्थित शीतला माता मंदिर में कराई। यह आयोजन समाज में सहयोग, सहानुभूति और समानता की मिसाल बन गया।
गोविंदपुर निवासी आलोक सिंह और सुंदरहातु गिट्टीमशीन निवासी रूबी सिंह का प्रेम-प्रसंग लंबे समय से चल रहा था। लेकिन लड़की के परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण वे शादी समारोह का भव्य आयोजन करने में असमर्थ थे। ऐसे में सामाजिक सेवा संघ ने पहल करते हुए दोनों की शादी मंदिर में करवाई।
सामाजिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हुआ विवाह
सामाजिक सेवा संघ के प्रयास से शीतला माता के मंदिर में पूरे पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ विवाह संपन्न हुआ। बिना तामझाम के हुए इस विवाह ने यह संदेश दिया कि प्यार और रिश्ते दिखावे से नहीं, सच्ची भावनाओं से बनते हैं।
इनकी रही सक्रिय भूमिका
इस सराहनीय पहल में सामाजिक सेवा संघ के अध्यक्ष राजेश सामंत, गोविंदपुर के मुखिया शिवलाल लोहरा, झारखंड आंदोलनकारी नेता छोटे सरदार, महिला अध्यक्ष रूपम सिंह, सचिव पूर्णिमा पाल, कोषाध्यक्ष शोभा गोप, सुलोचना लोहरा, मनोज चौरसिया समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे और वर-वधू को आशीर्वाद दिया।
समाज में संदेश
यह पहल न केवल एक प्रेम कहानी को परिणय सूत्र में बदलने की प्रेरक मिसाल है, बल्कि समाज को यह भी संदेश देती है कि आर्थिक तंगी के कारण किसी के सपनों को अधूरा नहीं रहने देना चाहिए।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें