झारखंड आंदोलनकारियों ने दिशोम गुरु शिबू सोरेन को गोबिंदपुर में दी श्रद्धांजलि

Share करें

✓ Link copy हो गया!

गोविंदपुर, 5 अगस्त 2025:
झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के संस्थापक, झारखंड आंदोलन के महानायक एवं पूर्व मुख्यमंत्री दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर गोविंदपुर के लोगों ने गहरा शोक व्यक्त किया। उनके सम्मान में गोविंदपुर प्राथमिक विद्यालय प्रांगण में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम का नेतृत्व मुखिया शिवलाल लोहार ने किया। सभा की शुरुआत 1 मिनट के मौन, धूप प्रज्वलन और पुष्प अर्पण के साथ की गई। श्रद्धांजलि सभा में वक्ताओं ने दिशोम गुरु की उपलब्धियों और संघर्षों को याद करते हुए उन्हें झारखंड का असली सपूत बताया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए झामुमो नेता सह सामाजिक सेवा संघ अध्यक्ष राजेश सामंत ने कहा,

“दिशोम गुरु शिबू सोरेन का निधन पूरे झारखंड राज्य के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने न केवल झारखंड को अलग राज्य के रूप में आकार दिया बल्कि महाजनी प्रथा और सूदखोरों के खिलाफ जनआंदोलन की चिंगारी भी भड़काई। उनका सपना था – एक नशामुक्त, न्यायपूर्ण और सशक्त झारखंड।”



सभा में उपस्थित सभी लोगों ने उनके अधूरे सपनों को पूरा करने का संकल्प लिया।

इस श्रद्धांजलि सभा में झारखंड आंदोलनकारी नेता जेना जामुदा, राजेश सामंत, शिवलाल लोहरा, भूपति सरदार, लक्ष्मण मुंडा, छोटे सरदार, रूपम सिंह (महिला अध्यक्ष, सामाजिक सेवा संघ गोविंदपुर), ग्राम प्रधान होपना माझी, अनिल कुमार पाण्डेय, मनोज चौरसिया, अखिलेश सिंह, जगन्नाथ आल्डा, संतोष महतो, दुर्गा सोरेन, मनमोहन लोहरा, प्रिया सोरेन, सोनमोनी बेसरा, स्नेही देवी, नित्यानंद लोहरा, अर्जुन लोहरा, भगत लोहरा, रवि लोहरा, किसन राज, सहदेव मुखी, करमचंद लोहरा समेत अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.