गम्हरिया प्रखंड को मिला नया अंचलाधिकारी, प्रवीण कुमार ने संभाला पदभार

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Adityapur : गम्हरिया प्रखंड में प्रशासनिक स्तर पर बदलाव हुआ है। प्रवीण कुमार ने शनिवार को गम्हरिया अंचलाधिकारी (सीओ) के पद का विधिवत कार्यभार संभाल लिया। उन्होंने निवर्तमान अंचलाधिकारी कुमार अरविंद वैदिया से पदभार ग्रहण किया।

इस अवसर पर अंचल कार्यालय परिसर में प्रवीण कुमार का गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया गया। स्थानीय अधिकारियों व कर्मचारियों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।

प्रवीण कुमार का संकल्प

नवनियुक्त अंचलाधिकारी प्रवीण कुमार ने कहा मैं गम्हरिया क्षेत्र की सेवा के लिए प्रतिबद्ध हूं। आमजन की समस्याओं का त्वरित व पारदर्शी समाधान मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। उल्लेखनीय है कि प्रवीण कुमार इससे पूर्व गम्हरिया प्रखंड में बीडीओ के रूप में भी कार्य कर चुके हैं, और उन्हें प्रशासनिक कार्यों का लंबा अनुभव है।

स्थानीय जनता में उम्मीदें

प्रवीण कुमार के कार्यभार संभालने के बाद स्थानीय लोगों को प्रशासनिक पारदर्शिता, योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन और विकास कार्यों में तेजी की उम्मीद है। उनके अनुभव और सक्रियता से गम्हरिया प्रखंड में नवीन ऊर्जा और गति आने की संभावना जताई जा रही है।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें