मुख्य सड़क का अतिक्रमण गंभीर दुर्घटना को आमंत्रण: सुधीर कुमार पप्पू

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : सोनारी थाना शांति समिति के सचिव सह अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू के आवासीय कार्यालय में आगामी दुर्गा पूजा को लेकर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। बैठक में सोनारी के बुद्धिजीवी वर्ग और विभिन्न दुर्गा पूजा समितियों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान सड़क के अवैध अतिक्रमण को लेकर चिंता जताई गई। सदस्यों ने बताया कि एयरपोर्ट चौक से कागल नगर चौक, एयरपोर्ट से नर्स क्वार्टर और नर्स क्वार्टर से तहसीलदार चौक तक कई स्थानों पर सड़क किनारे ठेला, दुकान और अवैध ढांचा खड़े कर दिए गए हैं। कई घरों के सामने सीढ़ी और चौबूतरे बन जाने से भी सड़कें संकरी हो गई हैं। इससे यातायात बाधित हो रहा है और दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ गई है।

सुधीर कुमार पप्पू ने कहा कि जूस्को प्रबंधन द्वारा एयरपोर्ट चौक का सौंदर्यीकरण सराहनीय है, लेकिन अन्य प्रमुख चौकों और सड़कों पर भी चौड़ीकरण और सौंदर्यीकरण की आवश्यकता है। उन्होंने एयरड्रम बाजार चौक पर सूखे पेड़ की डालियों की कटाई कराने की भी मांग की, ताकि दुर्घटनाओं से बचा जा सके।

उन्होंने जिला प्रशासन से सड़क चौड़ीकरण के बाद दोबारा अतिक्रमण रोकने के लिए सख्त निगरानी की अपील की। साथ ही एयरपोर्ट बाजार और गुदरी बाजार में पार्किंग और शौचालय की सुविधा उपलब्ध कराने पर जोर दिया। यातायात पुलिस से उन्होंने रात्रि गश्ती और मुख्य सड़कों पर अवैध पार्किंग करने वालों पर कार्रवाई करने की मांग की।

बैठक में जसवंत साहू, अशोक सिंह, प्रदीप लाल, त्रिभुवन यादव, मोहम्मद आजाद, मोहम्मद ताहिर, विनोद यादव, विनय कुमार दुबे, श्रीमती डी. बोस, सर्वेश प्रसाद, हरिदास, सतीश शर्मा, नारायण ससमल, प्रभात रंजन श्रीवास्तव, संजय कुमार रजक, अजय रजक, राकेश सहित कई लोग उपस्थित थे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें