झारखंड उच्च न्यायालय को मिला नया मुख्य न्यायाधीश, न्यायमूर्ति तरलोक सिंह चौहान ने ली शपथ राज्यपाल श्री संतोष कुमार गंगवार ने दिलाई शपथ, मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन समेत कई गणमान्य हुए शामिल

Share करें

✓ Link copy हो गया!


रांची। झारखंड उच्च न्यायालय को मंगलवार को नया मुख्य न्यायाधीश मिल गया। न्यायमूर्ति श्री तरलोक सिंह चौहान ने आज राजभवन में आयोजित एक गरिमामय समारोह में मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ ली। उन्हें झारखंड के माननीय राज्यपाल श्री संतोष कुमार गंगवार ने पद की शपथ दिलाई।

इस अवसर पर झारखंड के माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने न्यायमूर्ति तरलोक सिंह चौहान को नवनियुक्त मुख्य न्यायाधीश बनने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने आशा जताई कि न्यायमूर्ति चौहान के नेतृत्व में झारखंड उच्च न्यायालय न्यायिक व्यवस्था को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

शपथ ग्रहण समारोह में राज्य सरकार के कई मंत्रीगण, विधायकगण, वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी, न्यायपालिका से जुड़े गणमान्यजन और अन्य विशिष्ट अतिथिगण उपस्थित रहे। समारोह का आयोजन पूर्ण गरिमा एवं विधिक परंपराओं के अनुरूप किया गया।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें