कोल्हान प्रमंडल स्तरीय कांग्रेस प्रशिक्षण शिविर का भव्य आयोजन, जमकर जुटे प्रखंड-मंडल अध्यक्ष और पर्यवेक्षक

Share करें

✓ Link copy हो गया!

चाईबासा, 20 जुलाई: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में कोल्हान प्रमंडल स्तरीय एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन पिल्लई टाउन हॉल, चाईबासा में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने की। प्रशिक्षण सत्र में पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे के नेतृत्व में जिले भर से बड़ी संख्या में प्रखंड अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष और प्रखंड पर्यवेक्षक शामिल हुए।

कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की पहल

इस प्रशिक्षण शिविर का उद्देश्य पार्टी संगठन को पंचायत स्तर तक सुदृढ़ करना और कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक संरचना की बारीकियों से अवगत कराना था।
मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित प्रदेश सह प्रभारी डॉ. सिरिबेला प्रसाद, तथा विशिष्ट अतिथि पूर्व मंत्री बादल पत्रलेख, विधायक सोनाराम सिंकू, डॉ. प्रदीप कुमार बलमुचू और जिला प्रभारी बलजीत सिंह बेदी ने प्रशिक्षण सत्र को संबोधित करते हुए संगठनात्मक मजबूती और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी पर बल दिया।

प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने बताया कि कांग्रेस संगठन को पंचायत स्तर तक विस्तार देने के लिए प्रखंड, मंडल एवं पंचायत कांग्रेस कमिटी के गठन का कार्य जोर-शोर से चल रहा है। प्रत्येक प्रखंड और मंडल अध्यक्ष को पंचायतों में प्रवास कर, वहां 1 अध्यक्ष, 2 उपाध्यक्ष और 9 महामंत्रियों की नियुक्ति करनी होगी, जिनका चयन विचारधारा आधारित किया जाएगा।उन्होंने स्पष्ट किया कि पंचायत कमिटी गठन के बाद BLA-2 (Booth Level Agent – 2) का चयन कर, पंचायत स्तर पर जनसमस्याओं का संकलन करना है। संकलित समस्याओं को संबंधित विभागों को सौंपकर समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।

प्रशिक्षण में दी गई डिजिटल संगठन से जुड़ने की अपील

डॉ. सिरिबेला प्रसाद ने प्रशिक्षण में कहा कि पंचायत कमिटी का गठन गंभीरता व अनुशासन के साथ किया जाना चाहिए। उन्होंने सभी प्रखंड और मंडल अध्यक्षों से आग्रह किया कि वे अविलंब “झारखंड कांग्रेस ऐप” से जुड़ें, जिससे संगठन को डिजिटल रूप से भी सशक्त किया जा सके।

संगठन निर्माण में जुटे पूर्वी सिंहभूम जिले के प्रतिनिधि

प्रशिक्षण शिविर में पूर्वी सिंहभूम के विभिन्न प्रखंडों और मंडलों से आए सैकड़ों पदाधिकारी उपस्थित रहे। इनमें प्रख्यात नामों में मानगो से ईश्वर कुमार सिंह, जमशेदपुर ग्रामीण से आशीष ठाकुर, साकची से धर्मा राव, बिरसानगर से संजय घोष, पटमदा से शिशुलाल महतो, घाटशिला से मानस दास, मुसाबनी से संजय कुमार साह, और पोटका से सौरभ चटर्जी शामिल रहे।मंडल अध्यक्षों में आजादनगर से फैयाज आलम अंसारी, कदमा से अभिषेक मोहंती, सोनारी से दीपक कुमार यादव, गोलमुरी से हरपाल सिंह, और जुगसलाई-2 से राजू गद्दी समेत कई सक्रिय नेता मौजूद थे।प्रखण्ड पर्यवेक्षकों में घाटशिला से प्रिंस सिंह, मुसाबनी से डॉ. परितोष सिंह, पटमदा से खगेनचंद्र महतो, मानगो से ब्रजेंद्र कुमार तिवारी, और टेल्को से महेंद्र मिश्र ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

जिला कांग्रेस की ओर से प्रशिक्षण का उत्कृष्ट प्रबंधन

प्रशिक्षण शिविर का आयोजन और प्रबंधन जिला कांग्रेस के उपायुक्त संजय सिंह आज़ाद के निर्देशन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यकर्ताओं ने प्रशिक्षण से प्राप्त जानकारी को संगठन के विस्तार में उपयोगी बताते हुए इस तरह के आयोजन को और नियमित रूप से किए जाने की मांग की।

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें