दिशोम गुरु शिबू सोरेन के स्वास्थ्य की जानकारी लेने दिल्ली पहुंचे विधायक संजीव सरदार,

Share करें

✓ Link copy हो गया!

जमशेदपुर/दिल्ली:
झारखंड की आत्मा कहे जाने वाले दिशोम गुरु शिबू सोरेन के अस्वस्थ होने की खबर से राज्यभर में चिंता का माहौल है। दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में इलाजरत गुरूजी के स्वास्थ्य की जानकारी लेने पोटका विधायक संजीव सरदार ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से झारखंड भवन में मुलाकात की। इस दौरान मझगांव के विधायक निरल पूर्ति भी उनके साथ मौजूद रहे।

विधायक संजीव सरदार ने मुख्यमंत्री से गुरूजी के स्वास्थ्य की स्थिति पर विस्तार से जानकारी ली और सभी ने मिलकर उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने कहा कि झारखंड की पहचान रहे दिशोम गुरु का मार्गदर्शन राज्य के लिए अमूल्य है।

संजीव सरदार ने बताया कि उन्होंने माँ रंकिणी और मारांग बुरु से विशेष प्रार्थना की है कि दिशोम गुरु जल्द स्वस्थ होकर झारखंडवासियों के बीच लौटें।

बताया गया है कि डॉक्टरों की एक विशेषज्ञ टीम लगातार शिबू सोरेन के स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और धीरे-धीरे सुधार हो रहा है। गुरूजी के शुभचिंतक देशभर से उनके शीघ्र आरोग्य के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें