पूर्वी सिंहभूम में सांप के काटने से दिव्यांग की मौत, झाड़-फूंक में बीती कीमती सुबह

Share करें

✓ Link copy हो गया!

जमशेदपुर | पटमदा : पूर्वी सिंहभूम जिले के पटमदा थाना क्षेत्र के बिड़रा गांव में सोमवार सुबह एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां सांप के काटने से एक दिव्यांग व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान 45 वर्षीय सत्याजीत कालिंदी के रूप में की गई है, जो भीख मांगकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था।

घटना रविवार रात करीब 3 बजे की है, जब सत्याजीत अपने घर के फर्श पर सोया हुआ था। उसी दौरान एक विषैला चित्ती सांप  ने उसे डस लिया। सत्याजीत ने साहस दिखाते हुए सांप को मारकर जला डाला और अपनी पत्नी को इसकी जानकारी दी, लेकिन पत्नी ने इसे गंभीरता से नहीं लिया।

परिवार ने सुबह 4 बजे एक ओझा को बुलाया और झाड़-फूंक में समय गंवा दिया। जब सुबह 7:30 बजे सत्याजीत की हालत बिगड़ने लगी और उसे उल्टियां होने लगीं, तब अस्पताल ले जाने का निर्णय लिया गया। करीब 8:30 बजे उसे माचा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने एंटी वेनम इंजेक्शन दिया, मगर तब तक बहुत देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

स्थानीय लोगों और स्वास्थ्य कर्मियों ने अफसोस जताते हुए कहा कि अगर समय रहते अस्पताल पहुंचाया जाता तो उसकी जान बचाई जा सकती थी।

परिवार में शोक:
मृतक सत्याजीत के परिवार में पत्नी दुलाली के अलावा दो बेटियां—12 वर्षीय ममता और 3 वर्षीय लेली—हैं। परिवार पर अब गहरा संकट छा गया है।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें