62 मोबाइल, दो लैपटॉप और टैबलेट के साथ आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक हिरासत में

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Seraikela : सरायकेला-खरसावां जिले की आमदा ओपी पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए मोबाइल चोरी और तस्करी से जुड़े एक गिरोह के सदस्य को 62 मोबाइल फोन, 2 लैपटॉप और 1 टैबलेट के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान आमदा गांव के मोदी मोहल्ला निवासी हिमांशु मोदी उर्फ रचित के रूप में हुई है।

पुलिस ने आरोपी के पास से करीब 10 लाख रुपये मूल्य का इलेक्ट्रॉनिक सामान बरामद किया है। मामले की पुष्टि सरायकेला अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) समीर कुमार सेवइया ने सोमवार को एक प्रेस वार्ता में की।

गुप्त सूचना के आधार पर हुई कार्रवाई

एसडीपीओ ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि आमदा गांव में इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की अवैध खरीद-बिक्री की जा रही है। इस सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एक विशेष टीम का गठन किया गया और आरोपी के आवास पर छापेमारी की गई।

छापेमारी के दौरान 62 स्मार्टफोन, दो लैपटॉप और एक टैबलेट जब्त किए गए। आरोपी के पास इन उपकरणों की कोई वैध दस्तावेज या बिल उपलब्ध नहीं था, जिससे संदेह और गहराया।

जांच में जुटी पुलिस, गिरोह की तलाश जारी

एसडीपीओ ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि ये मोबाइल फोन कहां से लाए गए और किस उद्देश्य से रखे गए थे। साथ ही, इस गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए भी लगातार छापेमारी की जा रही है।

छापेमारी दल में शामिल अधिकारी

इस कार्रवाई में सरायकेला सर्किल इंस्पेक्टर नितिन कुमार सिंह, खरसावां थाना प्रभारी गौरव कुमार, और आमदा ओपी प्रभारी रमन कुमार विश्वकर्मा प्रमुख रूप से शामिल थे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.