घाटशिला अनुमंडल अस्पताल में हंस रीजनल केयर सेंटर का मंत्री रामदास सोरेन ने किया लोकार्पण, क्षेत्रवासियों को मिलेगी उन्नत चिकित्सा सुविधा

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : घाटशिला अनुमंडल अस्पताल परिसर में हंस फाउंडेशन एवं जिला स्वास्थ्य समिति के संयुक्त सहयोग से स्थापित हंस रीजनल केयर सेंटर का भव्य उद्घाटन शनिवार को झारखंड के स्कूली शिक्षा मंत्री सह घाटशिला विधायक श्री रामदास सोरेन के कर कमलों से संपन्न हुआ।

इस अत्याधुनिक चिकित्सा केंद्र की स्थापना से घाटशिला और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों को बेहतर, सुलभ और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हो सकेंगी।

विस्तृत जनसमर्थन के साथ हुआ लोकार्पण

इस अवसर पर पूर्व विधायक श्री लक्ष्मण टुडू, जिला परिषद अध्यक्षा श्रीमती बारी मुर्मू, विधायक प्रतिनिधि श्री जगदीश भकत, वरिष्ठ नेता काजल डॉन, प्रखंड अध्यक्ष दुर्गा चरण मुर्मू, उपाध्यक्ष हीरा सिंह, कोषाध्यक्ष बाबूलाल मुर्मू, वरिष्ठ नेता विकास मजूमदार, मो. जलील समेत सैकड़ों झामुमो कार्यकर्ता और ग्रामीण उपस्थित रहे।

मंत्री ने जताया भरोसा: “यह केवल एक सेंटर नहीं, स्वास्थ्य और विश्वास की नींव है”

अपने संबोधन में मंत्री श्री रामदास सोरेन ने कहा यह सेंटर केवल ईंट और सीमेंट की इमारत नहीं, स्वास्थ्य, विश्वास और उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला है। इसका लाभ हर वर्ग के लोगों तक पहुँचना चाहिए। सरकार का उद्देश्य है कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध हों।



जनकल्याण की दिशा में मजबूत पहल

स्थानीय जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों ने भी हंस फाउंडेशन एवं जिला प्रशासन के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि यह केंद्र ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं को नई दिशा देगा। आने वाले समय में यह सेंटर जच्चा-बच्चा देखभाल, आयुष चिकित्सा, जनरल मेडिसिन, और निःशुल्क स्वास्थ्य शिविरों के माध्यम से क्षेत्रीय स्वास्थ्य की रीढ़ बनेगा।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें