खोड़ी पहाड़ी मेला में शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन हुए शामिल, पारंपरिक पाता नाच का लिया आनंद

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : पूर्वी सिंहभूम जिले के चाकुलिया प्रखंड अंतर्गत रेंगड़ा बुरु बोंगा के उपलक्ष्य में आयोजित खोड़ी पहाड़ी मेला का आयोजन खोड़ी पहाड़ी संस्कृति रक्षा कमेटी द्वारा भव्य रूप से किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड सरकार के शिक्षा मंत्री श्री रामदास सोरेन शामिल हुए।

राजनीतिक-सामाजिक प्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति

मेला में विशिष्ट अतिथि के रूप में स्थानीय विधायक श्री समीर कुमार महंती, पूर्व विधायक सह झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता श्री कुणाल षाड़ंगी तथा क्षेत्र के अन्य राजनीतिक एवं सामाजिक कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।



नगाड़ा बजाकर दी सांस्कृतिक एकता को संगीतमय सलामी

श्री सोरेन ने अपने संबोधन में आदिवासी संस्कृति की गौरवशाली विरासत को संरक्षित रखने की आवश्यकता पर बल दिया और कहा कि ऐसे आयोजनों से सामाजिक एकता और सांस्कृतिक अस्मिता को मजबूती मिलती है। कार्यक्रम के अंत में मंत्री रामदास सोरेन ने स्वयं नगाड़ा बजाकर पारंपरिक पाता नाच में भाग लिया, जिससे उपस्थित जनसमूह में उल्लास का वातावरण बन गया।

उमड़ा जनसैलाब, पारंपरिक उत्सवों को पुनर्जीवन

पूरे आयोजन के दौरान मेले में हजारों की संख्या में श्रद्धालु और ग्रामीण उपस्थित रहे। पारंपरिक गीत-संगीत, लोकनृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने पूरे माहौल को आदिवासी सांस्कृतिक धरोहर का जीवंत चित्र बना दिया।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें