पूर्व सांसद ददई दुबे को पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

Share करें

✓ Link copy हो गया!

जमशेदपुर। झारखंड कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, पूर्व सांसद (धनबाद) एवं पूर्व मंत्री चंद्रशेखर दुबे उर्फ ददई दुबे के आकस्मिक निधन पर पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी ने गहरा शोक व्यक्त किया है। जिला कांग्रेस कार्यालय, तिलक पुस्तकालय (बिष्टूपुर) में शुक्रवार को जिलाध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे की अध्यक्षता में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन हुआ, जिसमें पार्टी के सैकड़ों पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने दिवंगत नेता को अश्रुपूरित श्रद्धांजलि दी।

कार्यक्रम की शुरुआत ददई दुबे के चित्र पर पुष्प अर्पित कर की गई।
जिलाध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने कहा ददई दुबे न केवल एक प्रख्यात कांग्रेस नेता थे, बल्कि मजदूरों के मसीहा के रूप में देशभर में उनकी पहचान थी। उनके निधन से पार्टी और प्रदेश दोनों को अपूर्णीय क्षति हुई है।”

उन्होंने कहा कि ददई दुबे का राजनीतिक जीवन संघर्षों और जनसेवा से भरा रहा। धनबाद से सांसद और विश्रामपुर से विधायक व झारखंड सरकार में मंत्री के रूप में उन्होंने सदैव जनहित को प्राथमिकता दी। उनके नेतृत्व और मार्गदर्शन की कमी को कांग्रेस पार्टी लंबे समय तक महसूस करेगी।

श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं परिजनों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे, प्रदेश सचिव के के शुक्ल, प्रदेश आमंत्रित सदस्य एल बी सिंह, भारतयात्री अमरजीत नाथ मिश्र, ब्रजेन्द्र तिवारी, संजय सिंह आजाद, अरूण कुमार सिंह, रजनीश सिंह, अतुल गुप्ता, अंसार खान, रविन्द्र मौर्या, राजकुमार वर्मा, नलिनी कुमारी, अमित श्रीवास्तव, अली रजा खान, राजीव मिश्र, शमशेर आलम, सुदर्शन तिवारी, दिनेश कुमार मिश्र, श्रीराम सिंह, बिजेन्दर पाण्डेय, बिरेंद्र पाण्डेय, राजा ओझा, ज्योति मिश्र, राजेश चौधरी, अमर कुमार मिश्र, राजेश पाण्डेय, सन्नी सिंह, निखिल कुमार, कुमार गौरव, विनोद यादव, सुनीता मिश्र, अजय पाण्डेय, रंजीत सिंह, चन्द्रवती पाल, गुड्डी देवी, किशन दुबे, हरिहर प्रसाद सहित कांग्रेस शामिल हुए।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें