सिदगोड़ा थाना प्रभारी वीरेंद्र कुमार का जनकल्याण संघर्ष समिति द्वारा अभिनंदन

Share करें

✓ Link copy हो गया!

सिदगोड़ा, जमशेदपुर 12 जुलाई 2025 . जनकल्याण संघर्ष समिति, बागुनहातु के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने आज सिदगोड़ा थाना के नवपदस्थापित थाना प्रभारी श्री वीरेंद्र कुमार का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया। समिति की ओर से श्री कुमार को गुलदस्ता भेंट कर एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। सभी सदस्यों ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।

इस सम्मान समारोह के दौरान समिति और थाना प्रभारी के बीच क्षेत्र की विधि-व्यवस्था एवं जनसुरक्षा को लेकर संवाद भी हुआ। थाना प्रभारी श्री वीरेंद्र कुमार ने सभी को आश्वस्त किया कि वे ईमानदारी, पारदर्शिता और निष्ठा के साथ जनहित में कार्य करेंगे।

कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख सदस्य थे
मछिंद्र निषाद, अनुभव, रवि सवैया, सुरा बिरूली, सुभाष प्रमाणिक, सुरेंद्र मास्टर जी एवं कामत भैया।

यह कार्यक्रम न केवल सम्मान का प्रतीक था, बल्कि पुलिस और समाज के बीच सहयोग और विश्वास की एक सकारात्मक मिसाल भी पेश करता है।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें