जमशेदपुर:
झारखंड प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, पूर्व सांसद और पूर्व मंत्री चन्द्रशेखर दुबे उर्फ ददई दुबे के आकस्मिक निधन से कांग्रेस पार्टी और राज्य को गहरा आघात पहुंचा है। वे एक प्रख्यात मजदूर नेता थे और जीवन भर मज़दूरों के हक के लिए संघर्षरत रहे।
पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे ने इस दुखद समाचार पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि “ददई दुबे मजदूरों के मसीहा थे। उनके जाने से पार्टी और राज्य को अपूरणीय क्षति हुई है।”
इस दुखद अवसर पर तिलक पुस्तकालय में कांग्रेस पार्टी का झंडा तीन दिनों के लिए झुका दिया गया है। साथ ही, अगले तीन दिनों तक जिले के सभी राजनीतिक कार्यक्रम स्थगित कर दिए गए हैं।
आनन्द बिहारी दुबे ने दिवंगत नेता की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा कि “भगवान उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोक संतप्त परिवार को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।”

















