प्रदेश संगठन में संभावित बदलावों पर गृहमंत्री ने की मंत्रणा, नये प्रदेश अध्यक्ष को लेकर अटकलें तेज

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Ranchi : गृह मंत्री अमित शाह की रांची यात्रा के दौरान बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी और पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। यह मुलाकात 27वीं पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक के बाद राजनीतिक दृष्टिकोण से बेहद अहम मानी जा रही है।

इस बैठक में प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह भी उपस्थित रहे। सूत्रों के अनुसार, इस बातचीत में प्रदेश भाजपा में एकजुटता, संगठनात्मक दिशा और भविष्य की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक का समय और इसमें शामिल नेताओं की मौजूदगी को देखते हुए प्रदेश भाजपा में संभावित सांगठनिक बदलाव की अटकलें तेज हो गई हैं। जानकारी के मुताबिक, आगामी दिनों में झारखंड भाजपा को नया प्रदेश अध्यक्ष मिल सकता है, जिसे लेकर केंद्रीय नेतृत्व सक्रिय हो चुका है।

इससे पूर्व पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने भी अमित शाह से मुलाकात की थी। इन मुलाकातों को जोड़कर देखा जाए तो यह स्पष्ट है कि झारखंड भाजपा में संगठनात्मक फेरबदल की प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है।

पार्टी सूत्रों का मानना है कि गृहमंत्री अमित शाह राज्य में भाजपा को अधिक संगठित और चुनावी रूप से तैयार देखना चाहते हैं। संगठन की मजबूती और आगामी चुनावों के मद्देनजर यह बैठक बेहद रणनीतिक मानी जा रही है।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें