युवा कांग्रेस चुनाव हेतु नामांकन प्रक्रिया शुरू, कई दावेदारों ने दाखिल किया पर्चा

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महासचिव राकेश साहू के नेतृत्व में शनिवार को पूर्वी सिंहभूम जिला युवा कांग्रेस चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ हुई। जिला अध्यक्ष पद के लिए लकी गोस्वामी और शाहबाज आलम ने नामांकन दाखिल किया है, वहीं प्रखंड स्तर पर भी प्रत्याशियों ने अपनी दावेदारी पेश की।

घाटशिला प्रखंड अध्यक्ष पद के लिए कमलेश पाल तथा साकची प्रखंड अध्यक्ष पद के लिए सुमित साहू ने नामांकन दाखिल किया। नामांकन के दौरान मजदूर नेता रघुनाथ पांडे एवं पूर्व छात्र नेता परविंदर सिंह मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

राकेश साहू ने जानकारी देते हुए बताया कि नामांकन प्रक्रिया 6 जुलाई की शाम 5 बजे तक चलेगी। इसके उपरांत सदस्यता अभियान और वोटिंग की प्रक्रिया प्रारंभ होगी, जो 15 जुलाई से 15 अगस्त तक चलेगी। उन्होंने कहा कि यह पूरी प्रक्रिया संगठन को नई ऊर्जा देने के उद्देश्य से संचालित की जा रही है।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें