रामदेव हेमब्रम समेत झामुमो-कांग्रेस छोड़ सैकड़ों लोग आजसू में शामिल, सुदेश महतो बोले – “विकास के विचारों के साथ खड़ा नहीं हो सकती ये सरकार”

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : घाटशिला की राजनीतिक जमीन पर आज आजसू पार्टी ने बड़ा सियासी दांव खेलते हुए मुसाबनी प्रखंड प्रमुख एवं भाजपा नेता रामदेव हेमब्रम सहित झामुमो और कांग्रेस छोड़ सैकड़ों लोगों को पार्टी में शामिल कराया।
आजसू पार्टी के जिलाध्यक्ष कन्हैया सिंह की अध्यक्षता में आयोजित मिलन समारोह में पार्टी सुप्रीमो सुदेश कुमार महतो ने सभी नवागतों को पार्टी का पट्टा और माला पहनाकर विधिवत सदस्यता दिलाई।

इस मौके पर रामदेव हेमब्रम, सहबा हेमब्रम, बैजूनाथ सिंह, विकास साहू, कंचन हेमब्रम, चीकू राम पातर, हरि मुर्मू, सुशील भगत, रफीक के नेतृत्व में मकबूल, राजा, इजाज़, अकबर, इजराइल, तौसिक समेत अनेक कार्यकर्ता शामिल हुए। कांग्रेस नेता अमित पातर के साथ भी दर्जनों कार्यकर्ता आजसू में आए।

सत्ता नहीं, विकास का साथ ज़रूरी: सुदेश महतो

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पार्टी सुप्रीमो सुदेश महतो ने तीखा हमला बोलते हुए कहा  सत्ता में रहने वाले लोग सत्ता के विचारों के साथ तो खड़े हो सकते हैं, लेकिन विकास के विचारों के साथ नहीं।”
उन्होंने कहा कि आज गांव का हर व्यक्ति खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहा है। सरकार 5 लाख नौकरी का वादा कर सत्ता में आई, लेकिन 5 हजार नौकरी भी नहीं दे सकी। उन्होंने कहा मैया योजना के नाम पर महिलाओं को भ्रमित कर सत्ता हासिल की, लेकिन अब छह लाख महिलाओं को सूची से बाहर किया जा रहा है। सुदेश महतो ने कहा कि घाटशिला उनके आंदोलन की जन्मभूमि रही है, और यह धरती फिर से बदलाव का केंद्र बनेगी।


शहीद वंशजों का अपमान कर रही है सरकार: रामचंद्र सहिस

पार्टी के प्रधान महासचिव रामचंद्र सहिस ने झामुमो सरकार पर हमला करते हुए कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि शहीदों के वंशजों पर लाठी-चार्ज कर इस सरकार ने उनका अपमान किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि झामुमो सरकार शहीदों के परिवारों को माली और चपरासी बना रही है, जबकि आजसू पार्टी ने सिंधु-कान्हू के वंशज मंगल मुर्मू को इंजीनियर बनाकर उच्च पद पर बैठाया है जो सिर्फ सम्मान नहीं, स्वराज से जोड़ने का कार्य है।

नेताओं और कार्यकर्ताओं की रही भारी उपस्थिति

कार्यक्रम का संचालन सुखलाल हेमब्रम ने किया और स्वागत भाषण जिलाध्यक्ष कन्हैया सिंह ने दिया।  मौके पर सागेन हांसदा, प्रवीण प्रभाकर, हरेलाल महतो, स्वप्न कुमार सिंहदेव, डोमन टुडू, लक्ष्मी मुंडा, राजू कर्मकार समेत दर्जनों प्रमुख नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम को सफल बनाने में राजू कर्मकार, संजय मलाकार, अप्पू तिवारी, संजय सिंह, संतोष सिंह, हैरी एंथोनी समेत अनेक कार्यकर्ताओं की भूमिका सराहनीय रही।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें