हूल दिवस पर भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा ने शहीद सिदो-कान्हू को अर्पित की श्रद्धांजलि

SHARE:

Jamshedpur : 1855 के संथाल हूल विद्रोह की स्मृति में सोमवार को भाजपा जमशेदपुर महानगर अनुसूचित जनजाति मोर्चा की ओर से हलुदबनी स्थित सिदो-कान्हू चौक पर वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम का आयोजन मोर्चा के अध्यक्ष रमेश बास्के के नेतृत्व में हुआ, जिसमें वीर शहीद सिदो-कान्हू की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए।

इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य रमेश हांसदा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि जिला परिषद सदस्य एवं मोर्चा की प्रदेश मंत्री कुसुम पूर्ति, प्रदेश कोषाध्यक्ष काजू सांडील, मुखिया सुमन सिरका, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राम सिंह मुंडा, और ओबीसी मोर्चा के मीडिया प्रभारी सुमित कुमार शर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद थे।

हूल क्रांति आदिवासी गौरव की अद्वितीय मिसाल— रमेश हांसदा

भाजपा नेता रमेश हांसदा ने कहा सिदो-कान्हू मुर्मू के नेतृत्व में 1855 में अंग्रेजी हुकूमत और जमींदारी प्रथा के विरुद्ध शुरू हुआ हूल विद्रोह आदिवासी अस्मिता, स्वाभिमान और संघर्ष का प्रतीक है। भाजपा इस बलिदान को कभी नहीं भूलेगी और आदिवासी संस्कृति व अधिकारों की रक्षा के लिए कटिबद्ध रहेगी। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि झारखंड नामधारी दलों ने वर्षों तक आदिवासियों को उनके अधिकार से वंचित रखा है। अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार आदिवासी समाज के वास्तविक उत्थान के लिए ठोस कदम उठा रही है।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की भागीदारी

इस अवसर पर परसुडीह मंडल से राम प्रसाद जायसवाल, संजय सिंह मुंडा, ईश्वर सोरेन, प्रकाश सांडील, गुलशन टुडू, विनोद माझी, कार्तिक बर्मन, साकरो हांसदा, रूपी हांसदा, शुक्ला हलधर, लादु मारडी, लड़ाई मुदीया सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और आमजन उपस्थित रहे। श्रद्धांजलि सभा के अंत में “वीर शहीद अमर रहें”, “हूल जोहार” के नारों से वातावरण गूंज उठा।

Leave a Comment