बहरागोड़ा में जलभराव से त्राहिमाम, कुणाल षाड़ंगी ने दिलाया राहत का भरोसा

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण बहरागोड़ा प्रखंड के कई पंचायतों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। पाटपुर, साकरा, डोमजूडी समेत कई गांवों में जलभराव की गंभीर स्थिति है। खेत जलमग्न हैं, सड़कें अवरुद्ध हो चुकी हैं, और कई घरों में पानी घुसने से जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है।

इस विकट परिस्थिति में झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने शनिवार को प्रभावित पंचायतों का दौरा किया। उन्होंने प्रभावित ग्रामीणों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनीं और प्रशासन को राहत कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।



प्रशासन को दिए निर्देश, खुद पहुंचाया राहत

पूर्व विधायक ने मौके से ही उपायुक्त एवं अनुमंडल पदाधिकारी को निर्देशित किया कि प्रभावित क्षेत्रों में तत्काल शेल्टर होम, भोजन और राहत सामग्री की व्यवस्था की जाए। साथ ही जिन मकानों पर ढहने का खतरा है, वहां निवास कर रहे परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित किया जाए।

कुणाल षाड़ंगी ने स्वयं प्रभावित परिवारों के बीच खाद्यान्न, तिरपाल और प्लास्टिक सामग्री का वितरण किया और आश्वासन दिया कि हर जरूरतमंद तक मदद पहुँचाई जाएगी।

यह समय साथ खड़े होने का है। प्रशासन और हम सब मिलकर इस आपदा का सामना करेंगे। किसी भी परिवार को तकलीफ नहीं होने दी जाएगी।
— कुणाल षाड़ंगी, पूर्व विधायक



पार्टी कार्यकर्ता भी जुटे राहत कार्य में

इस दौरान झामुमो के कई कार्यकर्ता भी उनके साथ राहत वितरण में सक्रिय रहे। प्रमुख रूप से तपन ओझा, निर्मल दुबे, मदन मन्ना, सुमित मैती, नंदन, रॉनी, राज पांडा, मुन्ना, मानस देहरी और सुभाष मुंडा राहत कार्यों में योगदान देते देखे गए।

पूर्व विधायक के दौरे और राहत प्रयासों की स्थानीय जनता ने सराहना की। लोगों का कहना है कि कठिन समय में जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी से भरोसा और सहायता दोनों मिलते हैं।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें