सेवानिवृत्त पुलिस पदाधिकारी संघ ने पुलिस केंद्र जमशेदपुर में किया वृक्षारोपण, सामाजिक सेवा के लिए लिया संकल्प

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : सेवानिवृत्त पुलिस पदाधिकारी संघ के सदस्यों ने शनिवार को पुलिस केंद्र, जमशेदपुर परिसर में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सराहनीय पहल की। कार्यक्रम में पूर्व पुलिस उपाधीक्षक सहित कई वरिष्ठ सेवानिवृत्त पदाधिकारी उपस्थित रहे।

वृक्षारोपण के साथ ही संघ ने अपने आगामी सामाजिक कार्यों की रूपरेखा तय की। बैठक में यह सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि संघ के सदस्य समाज में सक्रिय भूमिका निभाते हुए गरीब छात्रों को पठन-पाठन सामग्री उपलब्ध कराएंगे, ताकि आर्थिक बाधाओं के कारण किसी का भविष्य न रुके।

नशा मुक्ति और कानूनी सहायता पर विशेष जोर

संघ ने निर्णय लिया है कि वे उन गरीब और पिछड़े तबकों को निशुल्क कानूनी सहायता उपलब्ध कराएंगे जो किसी कारणवश न्यायिक मामलों में फंस गए हैं, विशेष रूप से वे लोग जो नशे की आदत के चलते अपराध की ओर बढ़ते जा रहे हैं। इसके लिए संघ की ओर से एक नशा मुक्ति जागरूकता अभियान चलाया जाएगा ताकि युवाओं को अंधकारमय जीवन से बाहर निकाला जा सके।

संघ का उद्देश्य – समाज को देना सुरक्षित और स्वच्छ वातावरण

संघ के वरिष्ठ सदस्य कमल किशोर, बीड़ी सिंह, के एन मिश्रा, पी.के. सिंह, बी.के. चतुर्वेदी, एम.डी. सफीउल्ला, संजीव सिंह, मदन सिंह, कन्हैया उपाध्याय सहित अन्य गणमान्य लोग इस मौके पर उपस्थित थे। सभी ने संकल्प लिया कि समाज के प्रत्येक वर्ग को एक स्वच्छ, सुरक्षित और न्यायपूर्ण वातावरण दिलाने के लिए संघ अपनी पूरी ताकत से कार्य करेगा। संघ ने यह भी स्पष्ट किया कि उनकी सेवा का उद्देश्य केवल सेवानिवृत्त जीवन जीना नहीं बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना है।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें