मोहर्रम पर्व को लेकर जिरवाबाड़ी व मुफस्सिल थाना में शांति समिति की बैठक हुई आयोजित

Share करें

✓ Link copy हो गया!

साहिबगंज: जिरवाबाड़ी व मुफस्सिल थाना परिसर में रविवार को आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में सम्पन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। जहां जिरवाबाड़ी थाना में शांति समिति की बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी शशि सिंह ने की। उधर मुफस्सिल थाना में शांति समिति की बैठक की अध्यक्षता पुलिस निरीक्षक नगर प्रभाग राजीव रंजन ने की। इस बैठक में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, मोहर्रम कमेटी के सदस्यों एवं शांति समिति के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। जहां इस दौरान मोहर्रम के जुलूस मार्ग, सुरक्षा व्यवस्था, विद्युत व्यवस्था, साफ सफाई, यातायात नियंत्रण सहित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। इस मौके पर थाना प्रभारी ने उपस्थित लोगों से आपसी समन्वय और सहयोग की अपील करते हुए कहा कि त्योहार के दौरान किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें और शांति बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें। आगे उन्होंने कहा कि जुलूस के दौरान निर्धारित मार्ग पर ही चलने तथा समय का पालन करने की भी अपील की। उधर अंत में सभी सदस्यों ने प्रशासन को आश्वस्त किया कि वे क्षेत्र में सौहार्द बनाए रखने हेतु हर संभव सहयोग करेंगे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें