सरायकेला में पारंपरिक रथ मेला का भव्य शुभारंभ, विधायक दशरथ गागराई और राजा प्रताप आदित्य सिंहदेव रहे मौजूद

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Seraikela : सरायकेला में हर वर्ष की तरह इस बार भी पारंपरिक रथ मेला का शुभारंभ हर्षोल्लास के साथ किया गया। मेले का उद्घाटन खरसावां विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री दशरथ गागराई एवं राजा प्रताप आदित्य सिंहदेव द्वारा फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर झामुमो नेता श्री गणेश महाली भी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे।

संस्कृति को जीवंत बनाए रखने का प्रयास:

अपने संबोधन में विधायक दशरथ गागराई ने कहा कि लोक कला और परंपराओं का संरक्षण सरकार की प्राथमिकता है, लेकिन इसमें जनता की भागीदारी भी अत्यंत आवश्यक है। सरायकेला का रथ मेला सामाजिक और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है, जिसे संरक्षित रखना हम सभी का दायित्व है। उन्होंने श्री जगन्नाथ मेला समिति की सराहना करते हुए कहा कि समिति द्वारा मेले के सफल आयोजन हेतु जो प्रयास किए जा रहे हैं, वे सराहनीय हैं। उन्होंने समिति के अध्यक्ष व सदस्यों को इसके लिए धन्यवाद दिया।

कार्यक्रम में समिति के सदस्य रहे उपस्थित

मेला के शुभारंभ के दौरान श्री जगन्नाथ मेला कमेटी के अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी, छोटेलाल साहू, गोविंद साहू, मनोज, सुदीप, विकास चौधरी समेत अन्य सदस्य व गणमान्य लोग उपस्थित थे।

10 जुलाई तक रहेगा आयोजन

यह पारंपरिक रथ मेला 10 जुलाई तक चलेगा, जिसमें विभिन्न प्रकार के झूले, मीना बाजार, स्थानीय खानपान व मनोरंजन के स्टॉल लगे रहेंगे। मेला क्षेत्र में भारी संख्या में स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति से उत्साह और उमंग का वातावरण देखा गया।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें