भारी बारिश में ढहा गरीब परिवार का घर, विधायक संजीब सरदार ने निजी कोष से दी त्वरित सहायता

Share करें

✓ Link copy हो गया!



पोटका, 28 जून
पोटका विधानसभा क्षेत्र के सिकीरसाईं गांव में शनिवार को हुई तेज बारिश ने एक गरीब परिवार का आशियाना छीन लिया। लगातार हुई मूसलधार बारिश के कारण परिवार का कच्चा घर पूरी तरह से ढह गया। जैसे ही इस घटना की सूचना क्षेत्र भ्रमण पर निकले स्थानीय विधायक संजीब सरदार को मिली, वे तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और पीड़ित परिवार से मुलाकात की।

परिवार ने मोबाइल पर घर के ढहने की तस्वीरें दिखाईं, जिसे देखकर विधायक श्री सरदार ने बिना किसी सरकारी औपचारिकता के तुरंत निजी कोष से घर निर्माण हेतु आर्थिक सहायता प्रदान की। विधायक की इस संवेदनशीलता और तत्काल राहत ने न केवल पीड़ित परिवार का संकट हल किया, बल्कि जनसेवा की एक प्रेरणादायक मिसाल भी कायम की।

घटना स्थल पर मौजूद ग्रामीणों ने विधायक के इस कदम की सराहना करते हुए उन्हें ‘पोटका का बेटा’ कहकर संबोधित किया और आभार जताया। स्थानीय लोगों ने कहा कि विधायक संजीब सरदार ने एक सच्चे जनप्रतिनिधि की भूमिका निभाई है, जो हर सुख-दुख में आम जनता के साथ खड़ा रहता है।

इस मौके पर विधायक संजीब सरदार ने कहा,
“जनता की सेवा ही मेरा संकल्प है। जब भी क्षेत्र में किसी को मदद की जरूरत हो, मैं हमेशा उनके साथ हूं।”

विधायक की इस त्वरित सहायता और मानवीय पहल ने साबित कर दिया कि जब प्रतिनिधि संवेदनशील और समर्पित हों, तो किसी भी संकट का समाधान संभव है।



Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें