उपायुक्त ने दुर्गा टोला क्षेत्र के विभिन्न संस्थानों का किया निरीक्षण, कई खामियां हुई उजागर

Share करें

✓ Link copy हो गया!

साहिबगंज: उपायुक्त हेमंत सती ने शनिवार को बोरियो प्रखंड अंतर्गत दुर्गा टोला स्थित उप स्वास्थ्य केन्द्र, आंगनबाड़ी केन्द्र, पंचायत भवन एवं प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। जहां निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने संबंधित संस्थानों में व्याप्त समस्याओं और मूलभूत सुविधाओं की कमी पर गंभीर चिंता व्यक्त की। वही दुर्गा टोला स्वास्थ्य उपकेन्द्र में निरीक्षण के दौरान बिजली एवं पानी की व्यवस्था नहीं होने की बात सामने आई। जहां उपायुक्त ने केन्द्र में उपलब्ध दवाओं एवं अन्य जरूरी मानकों का जायजा लिया। वहीं वहां कार्यरत एएनएम द्वारा जानकारी दी गई कि फरवरी माह से उनका वेतन लंबित है, जिस पर उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को शीघ्र कार्रवाई हेतु निर्देश दिया। उधर आंगनबाड़ी केन्द्र के निरीक्षण में भी बिजली की कमी, किचन एवं शौचालय की स्थिति पर उपायुक्त ने संज्ञान लिया। जहां आंगनबाड़ी सेविका द्वारा बताया गया कि पिछले एक वर्ष से सहायिका केन्द्र में उपस्थित नहीं हो रही हैं जिस पर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। उधर पंचायत भवन दुर्गा टोला के निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने पंचायत ज्ञान केन्द्र एवं पुस्तकालय की व्यवस्था का अवलोकन किया। जहां उन्होंने बच्चों की उपस्थिति की जानकारी ली तथा पंचायत सचिव एवं रोजगार सेवक से संचालित योजनाओं एवं अभिलेखों की समीक्षा की। इस दौरान पारदर्शिता एवं नियमित अद्यतन बनाए रखने के निर्देश दिए। वही अंत में उपायुक्त ने प्राथमिक विद्यालय दुर्गा टोला का भी निरीक्षण एवं नियोजन कार्यालय का जायजा लिया गया। जहां इस मौके पर उपायुक्त हेमंत सती ने संबंधित विभागों को सभी कमियों को दूर करने हेतु आवश्यक कदम उठाने तथा जनहित से जुड़े कार्यों में लापरवाही नहीं बरतने के सख्त निर्देश दिए।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें