आनंद बिहार एक्सप्रेस ट्रेन के एसी कोच पर पत्थरबाजी करने वाले दो किशोरों को आरपीएफ ने किया निरुद्ध

Share करें

✓ Link copy हो गया!

साहिबगंज: शहर के पश्चिमी रेलवे फाटक के समीप शुक्रवार की देर रात को डाउन आनंद बिहार एक्सप्रेस ट्रेन के एसी कोच ए वन एवं बी सिक्स पर पत्थरबाजी करते हुए एसी कोच का शीशा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया गया था। जहां ट्रेन के साहिबगंज रेलवे स्टेशन पर पहुंचने के बाद एसी कोच में हुए पत्थरबाजी मामले की जानकारी मिलते ही आरपीएफ इंस्पेक्टर गुलाम सरवर पूरे दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर पूरे मामले की गहराई से छानबीन में जुट गए। उधर आरपीएफ की टीम ने आनंद बिहार एक्सप्रेस ट्रेन के एसी कोच पर पत्थरबाजी करने वाले दो किशोरों को निरुद्ध करते हुए उनसे कड़ाई से पूछताछ करने के बाद मामले में संलिप्तता पाए जाने पर दोनों किशोरों का शनिवार को सदर अस्पताल में मेडिकल जांच करवाने के बाद आगे की कार्यवाही करने के लिए रेलवे कोर्ट लेकर चली गई। वही मामले को लेकर आरपीएफ इंस्पेक्टर गुलाम सरवर ने बताया कि डाउन आनंद बिहार एक्सप्रेस ट्रेन के एसी कोच पर पत्थरबाजी करने वाले दो किशोरों को निरुद्ध करते हुए में रेलवे कोर्ट में प्रस्तुत किया गया है।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें