लालू यादव के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर राजद नेताओं ने दी बधाई

Share करें

✓ Link copy हो गया!

साहिबगंज: राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद पर 13 वीं बार फिर से लालू प्रसाद यादव के निर्विरोध निर्वाचन होने पर साहिबगंज जिले के राजद नेताओं ने बधाई दी है। जहां राजद जिलाध्यक्ष सत्यनारायण यादव ने कहा क़ी लालू यादव के नेतृत्व में पार्टी को नई दिशा एवं ऊर्जा मिलेगी। वही जिला उपाध्यक्ष दिनेश यादव ने कहा कि लालू प्रसाद यादव के मुख्यमंत्री एवं रेलमंत्री के पद पर रहते हुए पूरे देश एवं बिहार में कई विकास कार्य हुए जिसे आज भी लोग याद करते है। वही पार्टी के जिला उपाध्यक्ष संजय कुमार यादव ने कहा कि लालू प्रसाद यादव वंचित तबके को अधिकार दिलाने मे उनकी भूमिका ऐतिहासिक रही है वह हमेशा गरीबों की आवाज उठाते रहते है इसलिए आज भी गरीबों के दिल में वे बसे हुए है। वही प्रदेश सचिव मुन्ना यादव ने कहा की 5 जुलाई 2025 को राष्ट्रीय जनता दल की स्थापना दिवस पर पटना में खुला अधिवेशन होगा जहां इस अधिवेशन में लालू प्रसाद यादव के 13 वीं बार राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने की ताजपोशी होंगी। श्री यादव ने कहा कि इस अधिवेशन में साहिबगंज जिले से कई राजद कार्यकर्ता भाग लेंगे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें